Loading...
अभी-अभी:

दमोहः भाजपा के नेता पर हुए जानलेवा हमले पर हमलावर हुई भाजपा

image

Mar 13, 2019

विजय श्रीवास्तव- दमोह जिले के पथरिया से कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता खरगराम पटेल पर बीती रात हुए जानलेवा हमले के मामले में अब भारतीय जनता पार्टी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे भाजपा के पदाधिकारियों ने अपने भाजपा नेता पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग शीघ्रता से करने की बात कही। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नेता खरगराम पटेल पर बीती रात शादी समारोह से लौटते समय तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमले के बाद भाजपा नेता खरगराम पटेल को गंभीर चोट आई है। इस घटना को लेकर भाजपा अब हमलावर हो गई है। भाजपा  नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही उनके द्वारा इस घटना को कारित करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गयी। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों का कहना था कि प्रदेश में लगातार भाजपा नेताओं हमले हो रहे हैं। इन सभी के द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर होने का आरोप भी लगाये गये। भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने भी दमोह की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए शीघ्रता से नामजद आरोपियों  की गिरफ्तारी करने मांग की है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि घटना के बाद तीन आरोपियों चंदू सिंह गोलू सिंह एवं लोकेश पटेल के खिलाफ नामजद मामला कायम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, शीघ्रता से कार्रवाई होगी।