Loading...
अभी-अभी:

भोपालः अवैध उत्खनन मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

image

Aug 28, 2019

दुर्गेश गुप्ता- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दिनों प्रदेश में अवैध उत्खनन का खेल जारी है। ये एक बड़ी समस्या है। सरकार को जनता की नहीं पड़ी है। प्रदेश की सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सारी सरकार आज पैसों की बन्दरबाट पर ही लगी हुई है। पहले उत्खनन को लेकर कांग्रेस पिछली सरकार को घेरती थी, लेकिन आज उन्ही के मंत्री कह रहे है कि मैं उत्खनन नहीं रोक सकता। पैसा अधिकारियों के द्वारा लिया जा रहा है और वो पैसा अब ऊपर तक पहुंच रहा है। हम मानते है कि प्रदेश में कमलनाथ जी से ऊपर कोई नहीं है। कमलनाथ जी को स्पष्ट करना चाहीए कि पैसा ऊपर तक कहां जा रहा है।

सरकार अपने विधायक और मंत्रियो को संतुष्ट करने में लगी

राकेश सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश में आज अराजकता की स्थिति है। सरकार अपने विधायक और मंत्रियो को संतुष्ट करने में लगी है। उनके हितों की चिंता करने में लगी है। पीसीसी का अध्यक्ष उनका अंदुरुनी मामला है। कांग्रेस आज बुरी तरह से अंतर्विरोध से जूझ रही है। पिछले 15 सालों में एक नए मध्यप्रदेश का निर्माण हुआ था। एक ऐसा प्रदेश जो कि देश में तेजी से विकसित हो रहे राज्यों की श्रेणी में आता है। पहले बिजली ठीक हुई थी, सड़कों को लेकर जाना जाता था। अब हम धीरे-धीरे अंधकार की तरफ लौट रहे हैं। सड़कों की ख़राब दुर्दशा हो रही है। आज प्रदेश वापिस दिग्विजय के कार्यकाल की तरफ जा रहा है, जहां से भाजपा की सरकार इसे निकाल कर लाई थी। किसानों की हित की चिंता सरकार नहीं कर रही। झूठे वादे इस सरकार ने किए। प्रदेश को, जनता के हितो को लेकर हमेशा से सजग और सक्रिय भाजपा रहती आई है। जब तक हमारा सदस्यता अभियान चलेगा, तब तक हम कोई भी आंदोलन नहीं करेंगे।