Loading...
अभी-अभी:

जनता के मन की बात और सरकार की कमियों की जानकारी लेगी भाजपा

image

Feb 22, 2019

वीरेन्द्र वर्मा- आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा जनता के लिए संकल्प पत्र बना रही है। इसके लिए युवाओं से मन की बात जान रही है। भाजपा सरकार पुलवामा हमले में सख्त कदम उठाने के लिए दृढ़ संकल्प ले चुकी है। जनता के पास हम मन की बात और सरकार की कमियों की जानकारी लेकर चुनाव में उतरेंगे। भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें आम चुनाव में जीतेगी। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद ने मीडिया से चर्चा में कही।

मन की बात के आधार पर भाजपा का बनाया जायेगा संकल्प पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव कल युवाओं से मन की बात जानने के लिए इंदौर पहुंचे। स्थानीय महावीर बाग में युवाओं और युवा उद्योपति से उन्होंने चर्चा की और उनके विचार जाने। भाजपा यह इसलिए कर रही है कि मन की बात के आधार पर भाजपा का संकल्प पत्र बनाना है। इस संकल्प पत्र में जनता के विचारों को समाहित कर आगामी चुनाव में भाजपा मैदान संभालेंगी। मीडिया से चर्चा में यादव ने कहा कि पुलवामा की घटना दुखद है। सरकार सख्त कदम उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। भाजपा 3 स्तर इसके लिए काम कर रही है। पहला जनता के विचार, दूसरा भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से चुनाव की बात करेंगे और तीसरा प्रधानमंत्री की मन की बात को जनता तक पहुंचाना है।