Loading...
अभी-अभी:

दिग्विजय सिंह के ​भगवा पर दिए विवादित बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

image

Sep 18, 2019

दीपिका अग्रवाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने भगवा को लेकर दिए गये विवादित बयान के मामले में चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मैदान संभाल लिया है और अलग-अलग तरीकों से बयान के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया जा रहा है।

बता दें कि इंदौर में जहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिग्विजय सिंह के बैनर की जुबान काट कर अपना विरोध जाहिर किया, वही युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गधे पर दिग्विजय सिंह का पुतला रखकर उसे शहर के मुख्य चौराहों पर घुमाया और बाद में दिग्गी के पुतले को जलाकर अपना विरोध जाहिर किया।

कार्यकर्ताओं का आक्रोश इस बात को लेकर है कि दिग्विजय सिंह हिंदू होने के बावजूद सनातन धर्म पर सवालिया निशान लगाते हैं और विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने में लगे रहते हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दिग्विजय सिंह ने अपने विवादित बयानों पर लगाम नहीं लगाई तो कार्यकर्ता उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे। वही कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना भी की, कि वे दिग्विजय सिंह को सद्बुद्धि प्रदान करें।