Loading...
अभी-अभी:

महूः भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विधायक ने किया थाने का घेराव, कांग्रेस कार्यकर्ता पर गलत एफआईआर का आरोप

image

Jan 5, 2020

गौरव कंचाल - बीते दिनों कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ऊपर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुआ विवाद शांत हो गया था। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को लेकर की गई शिकायत और किशनगंज थाने में की गई एफआईआर को लेकर भाजपा विधायक उषा ठाकुर अपने समर्थकों के साथ किशनगंज थाने पहुंची और समर्थकों के साथ थाने का घेराव किया। भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ता के  विरुद्ध गलत तरीके से कार्रवाई की गई है।

भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग

भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर फेसबुक पर अश्लील पोस्ट की गई थी। जिस पर उसके द्वारा उसे फेसबुक पर जवाब दिया गया था। वहीं मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे और दोनों के बीच कुछ हाथापाई भी हुई थी। जिसके बाद थाना पहुंचकर दोनों के बीच मामला खत्म हो गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा बाद में उनके विरुद्ध गलत शिकायत की गई और गलत कार्यवाही कराई गई। इस मामले को लेकर जब विधायक उषा ठाकुर को खबर लगी तो वे अपने समर्थकों के साथ किशनगंज थाने पहुंची और  मामले में सही जांच करने की बात पुलिस अधिकारियों को कही। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमें आश्वाशन दिया गया है कि तीन दिन के भीतर जो निष्पक्ष जांच होगी, वही करेंगे।