Loading...
अभी-अभी:

छतरपुरः तिलक समारोह में हर्ष फायर के दौरान भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री बॉबी राजा हुये घायल

image

Sep 30, 2019

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां तिलक समारोह में हर्ष फायर के दौरान भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री बॉबी राजा को लग गई। घायल भाजपा नेता को नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घायल भाजपा नेता को नजदीकी स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक, बड़ा मल्हार थाना क्षेत्र में रविवार रात शादी समारोह में तिलक के कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। अक्सर शादियों में हवाई फायर की जाती है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। इसके बावजूद लोग हादसों से सबक नहीं लेते और एक चूक जान को खतरे में डाल देती है। ऐसा ही हुआ जब भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री बॉबी राजा अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दारौन तिलक के कार्यक्रम के वक्त खुशी में रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग की, जिसकी गोली भाजपा नेता बॉबी राजा को जा लगी। इस हादसे से बॉबी राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भाजपा नेता को नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।