Loading...
अभी-अभी:

उज्जैनः भाजपा के किसान आक्रोश आंदोलन में कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन

image

Nov 5, 2019

अनिल बैरागी - उज्जैन में भाजपा के किसान आक्रोश आंदोलन में कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस वैन में तोड़फोड़ की साथ ही बैरीकेट गिराते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। रैली के दौरान करीब आधा दर्जन पुतलें फूंके गए। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया। आंदोलन के दौरान कैलाश विजयवर्गीय की सांकेतिक गिरफ्तारी भी ली गई। उज्जैन के तरणताल चौराहा पर भाजपा के किसान आक्रोश आंदोलन की शुरुआत हुई। यहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार जाल साजों और चार सौ बीसों की सरकार है। इस सरकार को हम उखाड़ फेकेंगे। इस सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव जाना होगा और सबको बताना है कि जालसाज मुख्यमंत्री बन गया है, इसे उखाड़ फेंकना होगा।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय की और कूच किया

आंदोलन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। यहां कार्यकर्ता काला छाता लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। रैली के रूप में कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुँचे जहां कैलाश विजयवर्गीय की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने पुलिस वेन में तोड़फोड़ की। हालां की कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल रिहा भी कर दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान खुद कैलाश विजयवर्गीय बस में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए। सभा को संबोधित करने के बाद कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय की और कूच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए करीब आधा दर्जन पुतलें जलाए।