Loading...
अभी-अभी:

बड़वानी : मण्डी में मक्का खरीदी का हुआ शुभारंभ

image

Oct 20, 2018

सचिन राठौड़ - आज से मण्डी मे मक्का की खरीदी का शुभारंभ हुआ लेकिन मण्डी प्रशासन को अब तक ये ही पता नही है की किसानो से कितनी मात्रा मे मक्का की खरीदी की जाना है जिससे  किसान असमंजस मे है की व मण्डी मे कितनी उपज लेकर आए इस बात को लेकर किसान संघ के नेताओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए मण्डी के जिम्मेदारो से सवाल जवाब किये लेकिन वे कोई जवाब नही दे पाये और इस तरह का कोई आदेश नही होने का बोल पल्ला झाड़ते नजर आए जिम्मेदार।

आज से बड़वानी मंडी में सोयाबिन और मक्का की खरीदी की शुरुआत होना था जिसके चलते किसान सुबह से मंडी पंहुचना शुरू भी हो गए और अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रो से करीब 50 किसान 150 क्विंटल मक्का लेकर मंडी आ गए लेकिन जवाबदारों के पास अब तक कितनी खरीदी करना है उसको लेकर दिशा निर्देश नही पंहुच पाए जिससे असमंजस की स्थिति निर्मिति हो गई।

अधिकारियों के ये भी जानकारी नही के किसान से प्रति एकड़ कितनी मक्का या सोयबीन खरीदना है जिसका खामियाजा मंडी पंहुचे किसान उठा रहे है। जवाबदारों को जानकारी नही किसान मंडी पंहुच गए है अब ऐसे में किसान क्या करे समझ नही आ रहा है वन्ही जवाबदार कहते है के भवान्तर में आज से खरीदी तो शुरू कर दी गई है लेकिन कितनी खरीदी करना है ये जानकारी नही मिली इस कारण कोई निर्णय नही ले पा रहे है।