Loading...
अभी-अभी:

बैंक आफ इंडिया शाखा कर्मचारी की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

image

Jan 18, 2019

मनोज सोलंकी : पेटलावद रोड पर छायन फाटे के पास बैंक आफ इंडिया शाखा कर्मचारी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक आफ इंडिया शाखा राजोद के कर्मचारी सुरेंद्र की सड़क किनारे लाश मिली। सूचना मिलते ही बदनावर से पुलिस मौके पर पहुंची व शव का पंचनामा बनाया गया। एफएसएल अधिकारी पिंकी मेहरडे भी धार से आई व जांच की। बैंक कर्मचारी सुरेंद्र कल शाम से ही लापता था। वह बदनावर बड़ी चौपाटी से राजोद बैंक में आना जाना करता था। किंतु कल ड्यूटी जाने के बाद वापस  नही लौटा। परिजन कल से ही उसकी तलाश कर रहे थे। राजोद थाने में आज सुबह गुमसुदगी भी दर्ज करवाई गई थी। कर्मचारी की लाश सड़क किनारे स्थित खाई में पड़ी हुई मिली। लाश के पास ही बाइक भी पड़ी थी। फिलहाल यह हादसा है या हत्या ईसकी जांच पुलिस कर रही है।