Loading...
अभी-अभी:

भिण्ड : स्कूल बंद होने के साथ-साथ शहर के चौराहों पर पुलिस का कड़ा पहरा

image

Sep 10, 2018

गिर्राज बौहरे - पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में कॉंग्रेस द्वारा किया गया भारत बंद का असर फिलहाल भिंड में कुछ कम देखने को मिल रहा है। एहतियात के तौर पर स्कूल बंद है। भिंड का बाजार भी फिलहाल बंद है।  शहर के चौराहों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। कॉंग्रेसी छोटी-छोटी टुकडियों में निकलकर बंद को सफल बनाने का प्रयास करते नजर का रहे है। लेकिन कांग्रेसियों की पूरी मेहनत असफ़ल होती दिखाई दी है। कॉंग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस  अपने इस आह्वान को सफल बनाने के लिये कॉंग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही शहर की सड़कों पर टोलियां बनाकर घूमते हुए नजर आ रहे है। मगर इस टोली में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता इस  देशव्यापी भारत बंद के आह्वान में बाजार बंद कराने के लिए खुलकर सामने नही आया।

बाजार के कुछ हिस्से की तो दुकाने बन्द दिखाई दी। दुकाने सिर्फ उन लोगों ही बंद दिखाई दी। जो कही न कही किसी पार्टी से तालुक रखते है। सबसे बड़ी बात यह कि आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज लहार में एक आम सभा को सम्बोधित करने पहुचेंगे। तो यहाँ बाजार कैसे बन्द होता राजनीत में आने के बाद सबकी अपनी महत्वाकांक्षा होती है टिकिट की लालसा के कारण बड़े नेता सब लहार कमलनाथ के कार्यक्रम में जाने की तैयारी करने जुटे है। इसलिए रोड पर कोई नेता नही दिखाई दिया।

स्कूल-कॉलेज भी एहतियात के तौर पर बंद है कॉंग्रेस द्वारा बंद को सफल बनाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है लेकिन कार्यक्रम  असफल होता नजर आया पुलिस भी बंद के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव से निपटने के लिए मुस्तैद है शहर के मुख्य चौराहों समेत सड़को पर पुलिस का सख्त पहरा है।