Loading...
अभी-अभी:

बागलीः उदय नगर वन परिक्षेत्र एवं पुंजापुरा वन परिक्षेत्र में  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

image

Apr 5, 2019

रवि पाटीदार- बागली उपमंडल वन परी क्षेत्र के  उदयनगर वन परिक्षेत्र  के अंतर्गत  गुरुवार के दिन  वन विभाग  द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध रूप से  गोंद का विक्रय  करने  वाले व्यापारियों के यहां दबिश देकर  भारी मात्रा में  गोंद जब्त किया गया।

वन विभाग के  डीएफओ एवं सीसीएफ के  निर्देशिन में बागली एसडीओ राजा राम परमार के मार्ग दर्शन मे वन परिक्षेत्र क्षेत्र उदयनगर एवं पुंजापुरा  के अंतर्गत गुरुवार की  सुबह 4 व्यापारियों के यहां छापामार कार्रवाई करते हुए 4 हजार 678 किलोग्राम गोंद जब्त किया गया। काफी लंबे समय से क्षेत्र  में कृत्रिम तरीके से गोंद को निकाल कर अवैध रूप से व्यपार किया जा रहा था। 

51 सदस्य टीम ने दबिश देकर कुल मात्रा 4 हजार 678 किलोग्राम का धावड़ा एवं सलाई गोंद किया जब्त

सूचना के ऊपरांत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अपंजीकृत व्यापारियों द्वारा धावड़ा एवं सलाई गोंद का व्यापार बड़ी मात्रा में  करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में नितिन जैन निवासी पोटला अनिल शर्मा निवासी पोटला सचिन पुरी गोस्वामी निवासी पोटला पंकज गुप्ता निवासी पोलाखाल के यहां वन विभाग की 51 सदस्य टीम ने दबिश देकर कुल मात्रा 4 हजार 678 किलोग्राम का धावड़ा एवं सलाई गोंद जब्त किया गया है। विभाग द्वारा कन्या राजस्व निवासी कालू पिता रोकडिया के घर सेअल्थीन नामक ग्रोथ हार्मोन केमिकल भी जब्त किया गया। उक्त केमिकल को धावडा एवं सलाई के पैडो में लगाया जाता था जिससे बडी मात्रा में गोंद का उत्पादन होता है। वन विभाग के द्वारा उक्त मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।