Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी भाजपा में शामिल

image

Jul 17, 2020

अरविंद चौहान : बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा सीट से विधायक सुमित्रा देवी ने आज अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रादेशिक कार्यालय में पूर्व विधायक सुमित्रा देवी को प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई है।

कांग्रेस एक डूबता जहाज : सीएम शिवराज
भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, कांग्रेस एक डूबता जहाज है, इसी के चलते लोग पलायन कर रहे हैं। 

कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक सुमित्रा देवी ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि, उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास न होने की वजह से उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था और अभी 1 सप्ताह भी नहीं हुआ कि प्रद्युमन सिंह लोधी भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गये हैं और आज एक बड़ा झटका कांग्रेस को फिर से लगा है, नेपानगर से विधायक सुमित्रा देवी ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुई है