May 21, 2019
सतीश दुबे : पुरानी रंजिश के चलते नगर के मुख्य कटारिया चौराहे पर टहल रहे युवक महीप रावत को बाईक पर सवार होकर आए तीन-चार अज्ञात युवकों ने देशी कट्टे से फायर करते हुए दो गोलियां दाग दी। गोलियां युवक के कंधे व पेट में जा घुसी जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुँची पुलिस ने हमलावरों की तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक को प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ग्वालियर रैफर कर दिया है। जहाँ गम्भीर हालत में उसका इलाज जारी है। वहीं घायल युवक ने हमलावरों को पहचानते हुए एक आरोपी प्रदीप दुबे निवासी ग्राम करियावटी की पहचान की है। लेकिन फिलहाल सिटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि नगर में लगतार अपराधों का ग्राफ बढ़ा है आए दिन लूट,चोरिया व गोलीबारी जैसी घटनाएं आम बात हो गई है।