Loading...
अभी-अभी:

ग्वालियर में बन रही जीव प्रजनन प्रयोगशाला, देश की चौथी और म.प्र. की पहली लैब

image

May 15, 2018

ग्वालियर में 4 करो़ड़ से ज्यादा की लागत की क्षेत्रीय आयुर्वेदिक औषधि विकास अनुसंधान संस्थान में पहली जीव प्रजनन की प्रयोगशाला बनाई जा रही है। इस प्रयोगशाला का भूमिपूजन केन्द्रीय राज्यमंत्री आयुष विभाग नाइक श्रीपाद येस्सो ने किया। 

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मंत्री माया सिंह भी मौजूद थी। आयुर्वेद संस्थान के मुताबिक ये प्रयोगशाला देश की चौथी और मध्य प्रदेश की पहली लैब है। जिसमें जीव प्रजनन कराया जाएगा। साथ ही उन पर टेस्ट किए जाएंगे। जिससे आयुर्वेद के क्षेत्र में नई दवाएं बनाई जा सकें। 

केन्द्रीय राज्यमंत्री आयुष विभाग नाइक श्रीपाद येस्सो के मुताबिक इस लैब में 500 से जीवों के ऊपर एक साथ टेस्ट किए जा सकते है। इसके साथ ही नाइक श्रीपाद येस्सो ने कहा है कि जल्द दी के 650 शहरों में एक 50 बेडों आयुर्वेदिक हॉस्पीटल होगा। इस दौरान आयुर्वेदिक अस्पतालो के हालातो को लेकर जब सवाल किया गया तो उनके पास कोई ठोस जवाब नही नही दिया।