Loading...
अभी-अभी:

पिपरियाः महुए का पेड़ पर जगी लोगों की अंध भक्ति, पेड़ को बता रहे चमत्कारी

image

Nov 3, 2019

शिवबरन पटेल - नया गांव में लगा महुए का पेड़ सोशल मिडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि देखने वालों का रेला लग गया। अब भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को पसीना आ रहा। लोगों की आस्था कहें या अन्धविश्वास कि ये पेड़ इतना चहेता बन गया है। करीब 3 लाख लोग पेड़ को छूने नया गांव पहुंच गए। भीड़ को कंट्रोल करने का जिम्मा रेंज के IG SP और DSP सहित करीब 10 TI और पूरे जिले के बल को लगाना पड़ा। फिर भी भीड़ को कंट्रोल करना पुलिस को भारी पड़ रहा है। गांव की सकरी सड़के वाहनों से जाम हो रही हैं। पुलिस ने भीड़ को  नियंत्रित करने के लिए करीब 5000 हजार वाहनों को पेड़ से 5 km पहले ही रोक दिया। पेड़ के पास लोगों का हुजूम लगा रहा। वृद्ध, बच्चे और बीमार लोगों का बुरा हाल दिखाई दिया। कई वृद्धों के धक्का-मुक्की से तबियत बिगड़ रही है। प्रशासन के लिए सिर दर्द बने महुए के पेड़ ने लोगों की सुरक्षा के लिए मजबूर कर रखा है। प्रशासन के सामने इतनी बड़ी संख्या में भीड़ को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बन रहा है।

कलेक्टर साहब के माध्यम से बुली गई पुलिस

पिपरिया के SDM मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि यहां बहुत ज्यादा भीड़ है। करीब 2.5 से 3 लाख लोग आते हैं। यहाँ नए गांव में जो महुए का पेड़ है, उसमें लोग आकर ये मान रहे हैं कि यहाँ आने से हमारी बीमारी ठीक हो सकती है। ये अंधविश्वास बेहद खतरनाक है। भगदड़ से कोई एक्सीडेंट हो सकता है। कलेक्टर साहब के माध्यम से पुलिस बुलाई गई। आगे इसे रोकने के लिए जिला स्तर पर प्लान करेंगे करेंगे कि ऐसे कैसे रोका जाये। सुबह 5 बजे से लगातार क्राउड बना हुआ है। क्राउड की स्थिति काफी असिंचित है। जिले का सारा बल लगा दिया है। किसी भी तरह लोग सुरक्षित रहें और यहाँ से सुरक्षित जा सके।