Loading...
अभी-अभी:

महिला कलेक्टर की मुहिम रंग लाई, साइकिल अभियान में महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

image

Nov 23, 2019

राजेश दुबे : अशोक नगर में बीते चार महीने से शहर में चल रहे साइकिल अभियान को अब महिलाओं का साथ मिल गया है। कुछ दिन पहले जिले की महिला कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा इस अभियान से जुड़ी थी। उन्होंने महिलाओं से इस अभियान जुड़ने का आव्हान किया था महिलाओं को स्वास्थ्य के जागरूक  लिये करने की कलेक्टर की यह मुहिम रंग लाई है। आज कलेक्टर के साथ महिलाओं का एक बड़ा काफिला साइकिल अभियान में शामिल हुआ।
 
जुलाई से साइकिल अभियान की शुरूआत
स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर बीती जुलाई माह से साइकिल अभियान की शुरुआत की थी जिसमें अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने लोगों को जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा की है। सुबह से लगभग सभी सड़कों पर लोग साइकिल चलाते दिख जाते हैं। इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता यह मानी जा रही है कि यहां के लोग अब स्वत: ही इस अभियान से जुड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले जिले की महिला कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा ने इस अभियान को सपोर्ट करने के लिये साइकिल चलाना शुरू किया था।

स्वास्थ्य को लेकर महिलायें कर रहीं वर्कआउट
कलेक्टर ने जिले की महिलाओं को खुद के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से यहां की महिलाओं के साइकिल से जुड़ने की अपील की थी। आज कलेक्टर निवास से पवारगढ़ तक करीब दर्जन भर महिलाओं ने साइकिल  चलाई। इस दौरान क्लेक्टर ने महिलाओं को नियमित सायकिल चलाने से होने बाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिन भर की व्यस्तता के बाद  भी महिलाओं को अपने लिए समय निकालना चाहिए उन्हें अपनी स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहना चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता वक्त की कि इतनी बड़ी संख्या में शुरू में ही महिलाएं उनके आह्वान पर इस अभियान में शामिल हुई।  साइकिल अभियान में शामिल हुई महिलाओं ने भी इस अभियान की तारीफ करते हुई कहा कि शहर की महिलाओं के लिये यह एक अच्छा अवसर मिला है जिससे वह अपने स्वास्थ्य को लेकर वर्कआउट कर सकती है।

साइकिल चलाना गर्व का विषय
महिलाओं का मानना है कि महिला कलेक्टर द्वारा जिस तरह आगे आ कर महिलाओं को मोटिवेट किया है उससे महिलायें बिना हिचक के इस अभियान से जुड़ सकती है। विधायक जज्जी ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि हमारी बहनें भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो रही है। उन्होंने साईकिल चला कर पहले ही दिन 5 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने पर सभी को बधाई दी। विधायक जज्जी का कहना है कि चार महीने से लगातार चलाई जा रही साइकिल मुहिम की सबसे बड़ी सफलता यह है कि लोगों को सब साइकिल चलाने में शर्म या हिचक नहीं है अब अशोकनगर में साइकिल चलाना बड़े गर्व का विषय बन गया है।