Loading...
अभी-अभी:

धरमपुरी में नाग दीपावली का पर्व मना धूमधाम से, भगवान श्रीराम की निकली भव्य शाही बारात

image

Dec 12, 2018

त्रिलोक राठौर : धरमपुरी में नाग दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भीलट मित्र मंडल द्वारा सराफा बाजार से भगवान श्रीराम की भव्य शाही बारात नगर में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं सहित महिलाएं, पुरुष व युवतियां शामिल हुई। बारात का नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्ष से स्वागत किया। बारात में भगवान राम, लक्ष्मण जानकी के अलावा हनुमान जी भी रथ में सवार थे युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।

वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा रास्ते भर जमकर आतिशबाजियां की गई। बारात सराफा बाजार से प्रारम्भ होकर पहाड़ मो जवाहर मार्ग होते हुए देर रात्रि भीलट मन्दिर पहुँची। जहां शाही बारात  का भव्य स्वागत कर अगुवानी की गई। पंडितों ने धार्मिक मन्त्रों उच्चार के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह एवं वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया, श्रीराम-जानकी विवाह के बाद बाबा भीलट की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।

ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि बाल भीलट मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष नाग दीपावली व राम जानकी विवाह तिथि मनाई जाती है। नाग दीपावली तिथि पर ही राम जानकी का विवाह हुआ था इसीलिए नाग दीपावली के साथ विगत 11 वर्षों से राम जानकी विवाह उत्सव का आयोजन भी किया जाता है इस महापर्व को मनाने के लिए कार्यकर्ता एक महीने पूर्व ही तैयारियां प्रारम्भ कर देते है।