Loading...
अभी-अभी:

मां नर्मदा जयंती पर चकोर नदी सफाई अभियान शुरू

image

Feb 12, 2019

जितेन्द्र कुमार साहू- प्रदेश की जीवनदायनी मां नर्मदा जयंती पर जहां आज लोग नर्मदा के पूजन-पाठ में लगे हैं। वहीं जिले की नैनपुर तहसील की जीवनदायनी कहलाने वाली चकोर नदी के अस्तित्व के संकट का खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि एक ओर नर्मदा भक्त नर्मदा नदी की भक्ति में लीन हैं तो दूसरी तरफ नैनपुर के नागरिक चकोर नदी को बचाने में लगे हैं।

आज से चकोर नदी का सफाई अभियान प्रारंभ

आज नैनपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और नागरिकों ने चकोर नदी की सफाई का अभियान प्रारंभ किया है। लोगों का मानना है कि जब तक चकोर नदी है तब तक नयनो की नगरी नैनपुर। यही कारण है कि लोग चकोर नदी के अस्तित्व को बचाने में जुट गए हैं। नर्मदा जयंती के शुभ अवसर से चकोर नदी के सफाई अभियान की शुरुआत की है। आज सुबह से ही लोग नदी के सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह नर्मदा, गंगा, यमुना आदि नदियों के संरक्षण और सफाई के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं वैसे ही चकोर नदी को संरक्षित किया जाना चाहिए।