Loading...
अभी-अभी:

विदिशाः बच्चा चोर गिरोह से परिजनों में दहशत, नहीं भेज रहे बच्चों को स्कूल

image

Jul 24, 2019

दीपेश साह- विदिशा में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की खबरें अब आम हो चुकी है। इस कारण परिजन बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज रहे हैं। बीती शाम 6:00 बजे के लगभग विदिशा से दो बच्चे अपने घर से गायब हुए और माता पिता को यह समझते देर नहीं लगी कि उन्हें कोई गिरोह के लोग उठाकर ले गए हैं। वह सारे लोग सिविल थाना पहुंचे। अपनी बात रखी, इसी बीच दूसरे दिन बच्चे घर वापस आ गए। जिले में, शहर में अब यह खबर आम हो चुकी है। ऐसी अफवाह लगातार एक से दूसरे तक पहुंच रही है कि विदिशा में बच्चे चोरी किए जा रहे हैं। जिसके कारण परिजन अपने बच्चों को घर से निकलना तो दूर स्कूल भेजने में भी डरने लगे हैं।

भ्रम के शिकार लोग शासन और प्रशासन के खिलाफ करने लगे नारेबाजी

इसी बात को हवा मिल गई, जब आम वाली कॉलोनी में रहने वाले दो बच्चे निखिल और विशाल जिनकी उम्र 13 से 14 वर्ष की होगी, वह कल शाम से अपने घर से गायब थे। फिर क्या था मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें समझने में देर ना लगी कोई ग्रो उनके बच्चों को उठाकर ले गया। अपने अलग-अलग घर से दो बच्चों के गायब होने की खबर लगते ही पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल फैल गया। सारे लोग इकट्ठा हो गए, शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था क्योंकि बच्चे कल शाम 6:00 बजे से गायब थे। फौरन ही मां-बाप और स्थानीय जन सिविल थाने पहुंचे और अपनी पीड़ा बतायी। सिविल थाना पुलिस बच्चे की मार्कशीट व फोटो बुलवाया। इसी बीच पुलिस ने सारे व्हाट्सएप ग्रुप पर इनके फोटो सहित मैसेज कर दिया। जिन्हें भी यह बच्चे मिले या किसी संदिग्ध के पास मिले तो फौरन पुलिस को सूचना दी जाए। दूसरे दिन यह प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक दोनों बच्चे अपने आप घर वापस लौट आए। आकर उन्होंने बताया कि मेरा दोस्त हमें ले गया था कि वहां चल के अपन कोई काम करेंगे।