Loading...
अभी-अभी:

स्वच्छता अभियान के दावे फेल, केवलारी में लगा जगह-जगह कचरे का अंबार        

image

Aug 25, 2019

आदिल खान : केवलारी नगर मुख्यालय में ग्राम पंचायत केवलारी के सहयोग से कामधेनु गौशाला समिति केवलारी द्वारा कचरा गाड़ियों का संचालन विगत 2 वर्षों से बखूबी किया जा रहा था। किंतु नायब तहसीलदार अमित रीनायत द्वारा एक माह पूर्व कचरा गाड़ी कर्मचारियों को निर्धारित डंप स्थल पर नियमों का हवाला दे कचरा डालने से रोका गया जिसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में व नया डंप स्थल आवंटित ना होने से कामधेनु गौ शाला समिति व ग्राम पंचायत द्वारा विगत 1 माह से कचरा गाड़ीयां बंद कर दी गई हैं जिससे केवलारी नगर में जगह-जगह पर  कचरे का ढेर जमा हो गया है। जगह-जगह कचरे के ढेर और गंदगी के अंबार से बरसात के मौसम में स्थितियां और भी भयावह हो गई हैं। जिससे नगर वासियों में भारी आक्रोश है।                                                              

नायब तहसीलदार केवलारी के सरकारी आवास पर बिना मीटर के अवैध विद्युत कनेक्शन काफी लंबे समय से था। मामला सामने आने के बाद  बिजली विभाग द्वारा नायब तहसीलदार अमित रिनायक पर ही बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के केवलारी को कचरे का ढेर बनाने वाले नायब तहसीलदार अमित रीनायत पर ही नियमों का उल्लंघन व बिजली चोरी का गंभीर प्रकरण दर्ज होने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।                                                                                                                                                                                                                     

केवलारी नगर मुख्यालय में ग्राम पंचायत केवलारी के सहयोग से कामधेनु गौशाला समिति केवलारी द्वारा कचरा गाड़ियों का संचालन विगत 2 वर्षों से बखूबी  किया जा रहा था। किंतु नायब तहसीलदार  अमित रीनायत द्वारा एक माह पूर्व कचरा गाड़ी कर्मचारियों को निर्धारित डंप स्थल पर नियमों का हवाला दे कचरा डालने से रोका गया जिसके बाद  वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में  व नया डंप स्थल आवंटित ना होने से कामधेनु गौ शाला समिति व ग्राम पंचायत द्वारा विगत 1 माह से कचरा गाड़ीयां  बंद कर दी गई हैं जिससे  केवलारी नगर में जगह-जगह पर  कचरे का ढेर जमा हो गया है।  जगह-जगह कचरे के ढेर और गंदगी के अंबार से बरसात के मौसम में  स्थितियां और भी भयावह हो गई हैं। जिससे नगर वासियों में भारी आक्रोश है।                                                              .                                                     

नायब तहसीलदार केवलारी के सरकारी आवास पर  बिना मीटर के  अवैध विद्युत कनेक्शन काफी लंबे समय से  था। मामला सामने आने के बाद  बिजली विभाग  द्वारा  नायब तहसीलदार अमित रिनायक पर ही बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के केवलारी को कचरे का ढेर बनाने वाले नायब तहसीलदार अमित रीनायत पर ही नियमों का उल्लंघन व बिजली चोरी का गंभीर प्रकरण दर्ज होने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन सभी मामलों में नायब तहसीलदार केवलारी अमित रीनायत ने  कैमरे के  सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।