Loading...
अभी-अभी:

राजगढ़ः पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, डिप्टी कलेक्टर प्रदर्शनकारी को जड़ा थप्पड़

image

Jan 20, 2020

सोशल मीडिया पर रविवार देर शाम से ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। गुलाबी रंग का कोट पहने एक महिला इस वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को धकेलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में नज़र आ रहा है कि कुछ देर बाद यही महिला एक प्रदर्शनकारी को पकड़ती हैं और फिर थप्पड़ जड़ देती हैं। दरअसल, यह महिला मध्य प्रदेश के राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा हैं। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ में धारा 144 लागू है, इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बरौरा क़स्बे में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रैली का आयोजन किया था। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई।

धारा 144 के बावजूद कर रहे थे रैली

ये वीडियो उसी झड़प के दौरान बनाया गया है। इस वीडियो को समाचार एजेंसी एनएनआई ने भी शेयर किया है जिसमें एक जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होती नज़र आ रही है। इस बीच राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी वहीं मौजूद थीं और इसी दौरान वे प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में से झंडा छीनने लगीं, जिससे प्रदर्शन उग्र हो गया और झड़प के दौरान किसी ने उनके बाल खींच दिए। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया, जिसमे कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए। आपको बता दें कि 21 साल की आयु में DSP बनीं प्रिया वर्मा इंदौर के निकट के एक गांव मांगलिया की रहने वाली हैं।