Loading...
अभी-अभी:

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का ज़ीरो टॉलरेंस अभियान शुरू, मंत्री गोविंद सिंह एक्शन मोड़ में...

image

Sep 8, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : कांग्रेस का भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस अभियान शुरू हो गया है। सहकारी बैंकों में हुए भृष्टाचार पर मंत्री गोविंद सिंह एक्शन मोड़ में नज़र आये हैं। प्रदेश के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि अभी भी कई अधिकारी भरष्टाचार में लिप्त है।

भाजपा ने सहकारिता विभाग को भ्रष्टाचार विभाग बना दिया है और हाल ही में ग्वालियर में तैनात रहे सहकारिता विभाग के ज्वाइंट डॉयरेक्टर अभय खरे पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगे है जिन्होंने गुना के गड़ा नागरिक सहकारी बैंक के मैनेजर जितेंद्र शर्मा से रिश्वत मांगी थी। कैबिनेट मंत्री ने अभय खरे को निलम्बित कर दिया है और अधिकारी राधेलाल जाटव, कॉपरेटिव इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा का आज ही निलंबन जारी किया जाएगा।