Loading...
अभी-अभी:

भिंड- कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता ने प्रभारी मंत्री पर अवैध उत्खनन और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

image

Jul 18, 2019

गिरिराज बोहरे- भिण्ड में राजनीति माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस पार्टी के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील के संरक्षण में अवैध रेत का उत्खनन और भृष्टाचार और कार्यकर्ताओं की अनदेखी के जैसे संगीन आरोप और प्रत्यारोप लगना शुरू हो गए है। प्रभारी मंत्री पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रेत का अवैध उत्खनन और लूट करने में मदहोश है। पार्टी के कार्यकर्ता भी मंत्री के व्यवहार की वजह से नाराज है। इसी वजह से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हार का मुंह देखना पड़ा था। दरअसल कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी अनदेखी की जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही अनदेखी के कारण उनमें नाराजगी

आए दिन कार्यकर्ताओं के द्वारा ये शिकायतें आ रही हैं कि अधिकारी केवल भिंड विधानसभा में बसपा कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के दवाब में काम कर रही है। भिंड विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सौतेलों जैसा व्यवहार किया जा रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही अनदेखी के कारण उनमें नाराजगी है। जिसकी वजह से पार्टी को आने वाले समय में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज जो हालात पैदा हुए हैं, इसके जिम्मेदार प्रभारी मंत्री  आरिफ अकील हैं। इस पूरे मामले से साफ नजर आता है कि किस तरह आज भी कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी बरकरार है। सिंधिया खेमे के कार्यकर्ता आवेदन देने तो जाते है, जिन्हें कचरे की टोकरी में डालकर रख दिया जाता है। किसी भी आवेदन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

पार्टी के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने दी चेतावनी

सालों से ईमानदार कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है। जिले में लूटतंत्र का शासन चल रहा है। पुलिस और जिला प्रशासन अवैध रेत उत्खनन करने में लगा है। थाने ठेके पर दिए जा रहे है। प्रभारी मंत्री के कथित भांजे के प्रकरण और रेत उत्खनन के मामले में पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है। साथ ही साथ पार्टी के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शासन और प्रशासन अपना रवैया नहीं बदलेगा तो इस बात की शिकायत प्रदेश सहित राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पार्टी के ही खिलाफ आंदोलन भी किया जायेगा।