Loading...
अभी-अभी:

इंदौर से जम्मू के लिए चलने वाली ट्रेन को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार कर रहे धरना प्रदर्शन

image

Jul 15, 2018

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे है ऐसा ही उग्र  प्रदर्शन इंदौर के लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मांग  है कि जो मालवा एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर से जम्मू के लिए चलती है उस ट्रेन को  लक्ष्मीबाई  रेलवे स्टेशन पर  भी रोका जाए इसको लेकर  कई बार कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने  रेल मंत्री के साथ ही लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को भी ज्ञापन दिए थे।

उनकी मांग पर अभी तक किसी तरह का कोई फैसला नहीं हुआ इन्ही सब बातों को लेकर कांग्रेस  कार्यकर्ताओ ने रेल रोकने का आव्हन कर दिया और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रेल रोकने के लिए लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के अंदर जाने का प्रयास  करते रहे इस दौरान जमकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धक्कामुक्की हुई और जब  कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया।

कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को पुलिस के डंडो का भी सामना करना पड़ा जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ता तीतर-बित्तर हो गए लेकिन इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के अंदर  आ गए और उन्होंने  इंदौर भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को  रोक दिया  फिलाहल  रेल रोकने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओ को गिफ्तार कर लिया गया है।