Loading...
अभी-अभी:

स्ट्रांग रूम में LED टीवी और सीसीटीवी कैमरे लाइट न होने के कारण कांग्रेसियों ने मचाया हंगामा

image

Dec 3, 2018

इलयास खान : मप्र में चुनावी घमासान वोट डालने के बाद भी थमने का नाम नही ले रहा है। 11 दिसंबर को विधानसभा चुनावों की काउंटिंग होना है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने evm की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए है। आज रायसेन जिला मुख्यालय पर बनाये गए स्ट्रांग रूम में LED टीवी और सीसीटीवी कैमरे लाइट नही होने के कारण करीब आधे घंटे के लिये शाम 6 बजे बन्द हो गए। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। 

बता दें ​कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भोजपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी रायसेन पहुंचे और उन्होंने sp जगत सिंह के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से evm मशीनों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद से प्रदेश भर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार evm मशीनें जिन स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं, उनके मुख्य द्वार की ऑय विजिबिलिटी कैमरे के साथ प्रॉपर होनी चाहिए जो रायसेन में नही है। इसी प्रकार भोपाल, अनूपपुर, सागर में भी evm के मूवमेन्ट को लेकर शिकायतें मिली हैं। इससे सब से साफ है कि evm के साथ छेड़छाड़ और गड़बड़ी होने की आशंका बनी हुई हैं।