Loading...
अभी-अभी:

इंदौर नगर निगम में होने वाली जनसुनवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर की नारेबाजी

image

Aug 22, 2018

संदीप मिश्रा - इंदौर लोकायुक्त ने पिछले दिनों कार्रवाई करते हुए बेलदार असलम खान को पकड़ा था कार्रवाइ के दौरान असलम खान के पास करोड़ो रूपये की सम्पत्ति मिली थी लेकिन इंदौर नगर निगम के अधिकारी  बेलदार असलम पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है इन्ही सब बातो को लेकर इंदौर  नगर निगम में होने वाली जनसुनवाई में   मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र  के  देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में  प्रदर्शन करने कांग्रेस कार्यकर्ता निगम कार्यलय पहुंचे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर कर नारेबाजी की इस दौरान महापौर की चुप्पी पर सवाल उठाए देवेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ ही कांग्रेस के कुछ नेता की भी साठगांठ करते है निगम के सभी कांग्रेसी पार्षदों को सूचना दी लेकिन भ्र्ष्टाचार जैसे मामले में चुप्पी का कारण समझ नही आ रहा है।

छोटे छोटे मामले में नेता प्रतिपक्ष  फौजिया शेख द्वारा उठाये जाते है निगम कमिश्नर को घेरा जाता है लेकिन आज कांग्रेस के प्रदर्शन से ही नदारद रही फ़िलहाल इस पुरे ही मामले में निगम के अधिकारियों द्वारा भष्टाचार में लिप्त बेलदार पर किसी तरह की कोई विभागीय कार्रवाई नहीं कर कई तरह के प्रश्न इंदौर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों पर खड़े हो रहे है।