Loading...
अभी-अभी:

इंदौरः निगम झोनल अधिकारी की पिटाई के विरोध में निगम की हड़ताल

image

Jun 27, 2019

विकास सिंह सोलंकी- निगम झोनल अधिकारी की पिटाई के बाद निगमकर्मियों ने किया काम बंद। निगम की यूनियन नेता सहित सभी कर्मचारी निगम परिसर में हुये लामबंध। विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर करने की कर रहे हैं मांग।

नगर निगम दवरा जर्जर मकान पर कार्यवाही के दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय और झोनल अधिकारी हीरेन्द्र वायस के बीच हुये विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जहां विजयवर्गीय समर्थक एमजी रोड थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं निगम कर्मचारी यूनियन और अधिकारी ने भी नगर निगम में काम बंद कर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। निगम कर्मचारियों ने मांग की है कि निगम कर्मचारी की पिटाई करने वाले विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

निगम कर्मचारियों ने की आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी की मांग

निगम अधिकारी की विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा की पिटाई के बाद निगम कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया है और निगम परिसर में आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी की मांग की गई है। फ़िलहाल निगम यूनियन के नेता और अधिकारियों का निगम आयुक्त के साथ बैठकों का दौर शुरू है। मांग की जा रही है कि विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। वहीं निगम की कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने चेतावनी भी दी है कि अगर आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो निगम कर्मचारियों द्वारा कामबंद हड़ताल की जाएंगी।

सभी कर्मचारियों में इस मामले को लेकर रोष

पूरे मामले को लेकर निगम आयुक्त का कहना है कि बहुत ही दुखद घटना है। निगम द्वारा रोजाना जर्जर मकानों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी को लेकर विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनके साथियों द्वारा कार्यवाही का विरोध किया गया। वहीं निगम झोनल अधिकारी के साथ मारपीट की गई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। जिसको लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है और पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि गिरफतारी भी जल्द की जाए। निगम आयुक्त ने आकाश विजयवर्गीय द्वारा महिला के हाथ पकड़ने वाले बयान पर कहा कि मिडिया वहां मौजूद थी, वीडियो के फुटेज मौजूद हैं। 26 अति खतरनाक मकानों की लिस्ट निगम द्वारा पहले ही जारी कर दी गई थी। वह अपने बचाव का पक्ष ढूढ रहे हैं। वहीं निगम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की चेतावनी पर आयुक्त आशीष सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों में इस मामले को लेकर रोष है, हालांकि उन्हें समझाइस दी जाएगी।