Dec 10, 2018
अरविंद दुबे : जबलपुर की आठ विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम प्रारंभ हो गया है, सुबह सबसे पहले स्ट्रांग रूम में निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों, प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रांग रूम खोला गया।
बता दें कि स्ट्रोंग रूम से ईवीएम निकालने के बाद उन्हें मतगणना कक्षों में पहुंचाया गया। टेबलों में मशीने जमाने के बाद सबसे पहले डाक मत पत्रों को खोला गया और उनकी गिनती का काम शुरू हुआ। मतगणना परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
मतगणना परिसर में सिर्फ पासधारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। कड़ी जांच के बाद ही लोगो को अन्दर आने दिया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे जिले में विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। स्वराज एक्सप्रेस टीम के जबलपुर संवाददाता अरविंद दुबे ने मतगणना परिसर का जायजा लिया।