Loading...
अभी-अभी:

अपहरण की वारदातों का कारण लड़कियों की आजादी है : डीजीपी वीके सिंह

image

Jul 7, 2019

लड़कियों की आजादी को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी वीके सिंह का एक बेहद शर्मनाक बयान प्रकाश में आया है, जिसमें उनका कहना है कि देश भर में बढ़ रहीं अपहरण की वारदातों के पीछे लड़कियों की आजादी है। बता दें वीके सिंह का यह बयान उस वक़्त सामने आया है, जब वे महिला संबंधी अपराधों पर जागरुकता अभियान चलाने के लिए ग्वालियर पहुंचे थे।

वारदातों के लिए खुद लड़कियां जिम्मेदार
इस दौरान उन्होंने कहा है कि इस तरह की वारदातों के लिए खुद लड़कियां ही जिम्मेदार हैं क्योंकि अब वह पहले से अधिक स्वतंत्र हैं। डीजीपी साहब का कहना है कि अक्सर लड़कियां प्यार में पड़कर चली जाती हैं और उनके घरवाले अपहरण की शिकायत दर्ज कराने आ जाते हैं। अपने बयान में डीजीपी वीके सिंह ने कहा कि एक नया ट्रेंड IPC 369 के रूप में देखने में आया है। लड़कियां कुछ ज्यादा ही आज़ाद हो रही हैं, आज के समाज में लड़कियों की बढ़ती आज़ादी एक तथ्य है।

वीके सिंह की कड़े शब्दों में हो रही आलोचना
उन्होंने कहा है कि ऐसे मामले काफी बढ़े हैं, जिसमें लड़कियां अपनी मर्जी से घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट होती है अपहरण की। ऐसे में सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीके सिंह के इस बयान के बाद हर कोई उनके इस बयान की कड़े शब्दों में आलोचना कर रहा है और अपनी सोच में सुधार करने को कह रहा है।