Loading...
अभी-अभी:

टीकमगढ़ः मामूली विवाद पर दबंगो ने किया मां-बेटे पर हमला

image

May 20, 2019

राजेश यादव- टीकमगढ़ में मामूली विवाद पर दबंगो ने किया महिला पर तलवार से हमला। महिला घायल, घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर रात्रि में महिला के पुत्र को मारी पैर में गोली और सिर में बन्दूक की बट से किया वार। पुत्र भी घायल, मां-बेटा दोनों जिला अस्पताल में भर्ती। दिगौड़ा थाने के बिरऊ गांव का मामला।

महिला को तलवार मारकर किया घायल

मामला बच्चों के बीच हुई मामूली सी गाली-गलौज का है, जिस बात से नाराज होकर गांव के दबंग ब्रजेन्द्र सिंह बुंदेला ने महिला बिरबति यादव के घर जाकर पहले उसके बच्चे के बारे में पूछा, जब महिला ने कहा मुझे नहीं मालूम तो महिला को तलवार मारकर घायल कर ब्रजेन्द्र भाग निकला। तभी महिला का छोटा पुत्र महिला को लेकर सीधा जिला अस्पताल पहुच गया। जहां महिला को डॉक्टरों के द्वारा उपचार दिया जा रहा था कि इसी बीच रात में फिर तीन लोग ब्रजेंन्द्र बुंदेला, बहादुर बुंदेला ओर प्रमोद यादव ने एक राय होकर फिर महिला के घर जाकर महिला के बडे पुत्र अजेंद्र से राजीनामा करने की बात कही।

डॉक्टरों और पुलिस की लापरवाही

जब अजेंद्र ने मना किया तो तीनों ने बंदूक की बट से हमला कर गोली मार दी, जो युवक के पैर में लगी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही रात्रि में जिला अस्पताल में भर्ती किये गए युवक के पैर से गोली अभी भी नहीं निकाली गई है। जिस पर डॉक्टरों की साफ लापरवाही उजागर हो रही है। पुलिस के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।