Loading...
अभी-अभी:

फांसी के फंदे से उतारने के बाद भी मौत ने नहीं छोड़ा पीछा

image

Mar 1, 2019

अज़हर शेख- इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने घर में तीन दिन पहले बंद कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर, आत्महत्या करने का प्रयास किया था लेकिन तुरंत पति ने फंदे से उतारकर पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया था। परन्तु कल उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबा कर हत्या का लगाया आरोप

30 वर्षीय पूनम की शादी इंदौर में छत्रीपुरा क्षेत्र के आदर्श इंद्रा नगर में 17 साल पहले हुई थी। जिसके कुछ महीनों बाद से पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा और विवाद की वजह बनी थी पति रितेश से दूसरी महिला के अवैध संबंध। जिसके बाद महिला ने मृतका को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके बाद से ही पूनम परेशान तनाव में रहने लगी थी। फिर दोनों पति पत्नी का रविवार को दूसरी महिला को लेकर विवाद हुआ था और उसके बाद पूनम ने घर के ऊपरी कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर अपने गले में डाल आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन पति सही समय पर पहुंच गया और फंदे से पूनम को उतारकर एमवे अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन कल पूनम की मौत हो गई। वहीं पूनम के भाई ने अपनी बहन का ससुराल वालों के द्वारा गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।