Loading...
अभी-अभी:

शहर की सफाई के लिए मैदान में उतरी महिला सी.एम.ओ., सफाई कर्मियों की हड़ताल से लिया निर्णय...

image

Sep 9, 2019

युवराज गौर : बैतुल में सफाई का ठेका निरस्त करने की अनर्गल मांग कर रहे सफाई कर्मियों को मात्र शक्ति ने करारा जवाब दिया है। काफी मनाने के बाद भी जब सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटे तो सीएमओ प्रियंका सिंह ने खुद अपने हाथों में झाड़ू थाम ली और नगर पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखते ही देखते शहर के अधिकांश इलाकों को साफ सुथरा कर दिया। 

सफाई कर्मियों को नगर पालिका से ही मिल रहीं वेतन सुविधाएं 
दरअसल सफाई का ठेका होने के बाद सफाई कर्मियों को नगर पालिका से ही वेतन सुविधाएं दी जा रही है। लेकिन संघ के कुछ नेताओं ने सीएमओ से कुछ नियम विरूद्ध काम करने के लिए कहा तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जिसके चलते ठेके को आधार बनाकर हड़ताल कर दी गयी। सीएमओ का कहना है कि जब तक कामगार काम पर नहीं लौटते शहर की इसी तरह सफाई की जाएगी। 

समाजसेवियों ने ​सफाई अभियान में दिया योगदान
एक महिला अधिकारी पर सफाई कामगारों द्वारा इस तरह दबाव बनता देख शहर के कई समाज सेवी, आम जनता और जन प्रतिनिधि उनके समर्थन में उतर आए और शहर की सफाई करने में अपना योगदान दिया। सुबह 6 बजे से जैसे ही सफाई का काम शुरू हुआ आम जन भी इस कारवां में जुड़ते चले गए।