Loading...
अभी-अभी:

MP/जल्द होगा विभागों का बंटवारा : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

image

Jul 8, 2020

दुर्गेश गुप्ता : मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर मध्य प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि, मुख्यमंत्री कल बता चुके हैं, बहुत जल्द विभाग का बंटवारा हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की एक पद्धति है कार्य करने का अपना एक तरीका है। सभी लोगों से सलाह मशवरा करके ही यह पार्टी चलती है। यह पार्टी कोई परिवार नहीं है। यह पार्टी कोई व्यक्ति नहीं है। यह एक समूह है, जो परस्पर चर्चा के बाद आगे बढ़ता है। 

अनलॉक 1 की वजह से कोरोनावायरस के केस बढ़ने पर बोले स्वास्थ्य मंत्री
मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि, अनलॉक की वजह से कोरोना केस नहीं बढ़ रहे हैं। किल करोना अभियान मध्य प्रदेश की सरकार ने चलाया है। इस अभियान के तहत हम हर घर का सर्वे कर रहे हैं और खोज खोज कर पॉजिटिव केस को निकाल रहे हैं। हमने ज्यादा पॉजिटिव केस आने की उम्मीद की थी लेकिन केस कम ही आ रहे हैं। वहीं अब मध्यप्रदेश में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है।

उपचुनाव के चलते ग्वालियर में कांग्रेसियों का डेरा
यह लोग कुछ भी कर लें, कुछ नहीं होगा। आप आज मेरी बाइट ले लो और परिणाम आने के बाद मेरी बाइट ले लेना। 

दिग्विजय और कमलनाथ की जोड़ी पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
मंत्री मिश्रा ने कहा है कि, कोई दिग्विजय कमलनाथ की जोड़ी नहीं है। मेरी आज की बात को आप ध्यान से सुनना, आपको किसी भी बड़ी सभा में दिग्विजय बोलते हुए नहीं दिखाई देंगे क्योंकि बचे हुए कांग्रेसियों का मानना है कि दिग्विजय सिंह के जाने से वोट कट जाते हैं।