Loading...
अभी-अभी:

Politics/सांवेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता, मंत्री तुलसी सिलावट ने पूर्व की सरकार पर साधा निशाना

image

Jul 8, 2020

दीपिका अग्रवाल : भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा सांवेर के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गयी। बता दें कि, इस मौके पर मंत्री तुलसी सिलावट ने भी कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि, किसी भी किसान का 2 लाख तक का कर्जा माफ नहीं किया गया है, जबकि राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ हो जाएगा नहीं तो हम मुख्यमंत्री ही बदल देंगे। लेकिन हम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को 10 नहीं बल्कि 10 महीने से ज्यादा का वक्त दिया और एक भी वचन पूरा नहीं हुआ है।

मध्यप्रदेश के विकास के लिये भाजपा में हुए शामिल
चाहे वो अतिथि शिक्षक का मामला हो या फिर किसान कर्ज माफी की बात हो। जब इन वचनों को पूरा करने की मांग को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि, वो सड़कों पर उतर जाएंगे तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कह दिया था कि सड़क पर उतरना है तो उतर जाओ। इसी वजह से हम सब मध्यप्रदेश के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। जनता सब जानती है और सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 

विभागों के बंटवारे पर बोले तुलसी सिलावट
मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है जल्द ही इस पर फैसला ले लेंगे।