Loading...
अभी-अभी:

दिग्विजय सिंह की एकता एवं समन्वय यात्रा पहुंची दमोह

image

Jun 16, 2018

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एकता एवं समन्वय यात्रा पूरे प्रदेश में निकाल रहे है इस यात्रा के दौरान वो सभी समाजों के लोगों से मिलकर समन्वय की बात कर रहे है उनकी जब यह यात्रा दमोह पहुंची तो कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल निर्मित हो गया वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में दमोह से लगातार हार रही कांग्रेस में एक नयी जान का संचार हो गया।

माल्यापर्ण कर एकता का संदेश दिया

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जा रही है एकता एवं समन्वय यात्रा जब दमोह पहुंची तो कांग्रेसियों ने इसका जमकर स्वागत किया वहीं दिग्विजय सिंह द्वारा नगर में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण कर एकता का संदेश दिया स्थानीय मानस भवन में सिंह ने समस्त कांग्रेसियों से एकजुट होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस फतह का नारा दिया साथ ही समस्त विधानसभा के नेताओं से अलग अलग मुलाकात की इसके बाद आयोजित हुई पंगत कार्यक्रम में सिंह ने सभी कांग्रेसियों को अन्न जल की कसम देते हुये कांग्रेस के लिये एकजुटता के साथ काम करने की बात कही। 

प्रदेश सरकार पर जमकर आरोप लगाये

पंगत उपरांत सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुये प्रदेश सरकार पर जमकर आरोप लगाये साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने की बात कही आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों के कर्ज माफी से लेकर चुनाव की रणनीति पर मजाकिया अंदाज में भी अपनी बात कही।