Loading...
अभी-अभी:

उमरियाः केन्द्र की भाजपा सरकार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन

image

Nov 8, 2019

दिनेश भट्ट - केन्द्र की भाजपा सरकार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया ने धरना प्रदर्शन किया। गांधी चौक में धरना देकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाये। केंद्र सरकार के आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह विफल होने और इससे जनता को हो रही परेशानी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा नगर के गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

असफल नीतियों के कारण देश में आर्थिक संकट

जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी एवं असफल नीतियों के कारण देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार के अदूरदर्शी निर्णयों के चलते आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, बैंकिंग प्रणाली का पतन, सर्वव्यापी कृषि संकट, शासकीय एवं निजी नौकरियों में कमी, बढ़ती बेरोजगारी जैसे भयावह हालात समस्या बन कर सामने खड़े हैं।