Loading...
अभी-अभी:

सुकमाः मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सुकमा पहुंचे भूपेश बघेल, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली बाईक रैली

image

Nov 8, 2019

शिवा यादव - प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद सुकमा जिला मुख्यालय पहली बार पहुंचे भूपेश बघेल का हेलीपेड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर खाट पर बैठकर ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें गौठान के बारे में बताया। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकाली। फिर मिनी स्टेडियम पहुंचे, जहां जनसभा का आयोजन किया गया।

169 करोड़ के कार्यो का किया गया शिलान्यास व भूमिपूजन

दोपहर 2 बजे हेलीकाप्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस लाइन हेलीपेड़ पहुंचे। यहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। उसके बाद वो सीधे 3 किमी दूर गीदम गांव के गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर देशी अंदाज में मुख्यमंत्री दिखाई दिऐ। वो खाट पर बैठकर गौठान समिति के सदस्यों व ग्रामीणों से चर्चा की। उनकों गौठान योजना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद वहां पर वृक्षारोपण कार्य किया। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,  जयसिंह अग्रवाल, कवासी लखमा व दीपक बैज मौजूद थे। उसके बाद सीधे मिनी स्टेडियम पहुंचे जहां सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान 169 करोड़ के कार्यो का शिलान्यास व भूमिपूजन किया गया।