Nov 21, 2016
जबलपुर। सामाजिक न्याय क्षेत्र के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरुस्कारों में जबलपुर को दिव्यांगों के कल्याण शिक्षा स्वास्थ और पुनर्वास में बेहतर काम करने के लिए देश भर के जिलो में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। जिसकी जानकारी आज जिला कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने देते हुए बताया कि भारत सरकार के सामजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश के जिलों के द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिए अबतक किये गए कार्यों और योजनाओं का मूल्यांकन किया गया है।
जबलपुर जिले को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। जबलपुर लगातर दिव्यांगों के कल्याण और पुनर्वास के लिए योजना बद्ध तरीके काम किया जा रहा है जिसके अंतर्गत दिव्यनागो को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराना साथ ही उनकी शिक्षा और स्वास्थ के लिए काम किये जा रहे है। इन्ही कामों के आकलन के बाद जिले को यह सम्मान हासिल इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के तहत हुआ अमृत शहर प्रतियोगिता में जबलपुर नंबर एक बने इसके लिए भी लगातर काम किया जा रहा है जिसके तहत योजना बद्ध तरीके से कई चरणों में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम किये जा रहे है। - महेश चंद्र चौधरी कलेक्टर जबलपुर