Loading...
अभी-अभी:

राजनीति करने वाले मंत्री केदार कश्यप बन सकते हैं वकील

image

Nov 21, 2016

जगदलपुर। शिक्षा मंत्री केदार कश्यप अब वकील बनने जा रहे हैं और उन्होंने वकालत करने की इच्छा जाहिर की है। वह भी हजारों लोगों की मौजूदगी में। सोचने वाली बात यह है कि आखिरकार मंत्रीजी को अच्छे खासे राननीतिक कैरियर को छोड़कर वकालत करने की क्यों जा रहें है ? आपको बता दें, उनका राजनीति छोडऩे का कोई विचार नहीं है। दरअसल छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के दो दिवसीय पंचम अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे मंत्री कश्यप ने वहां मौजूद कर्मचारियों से कहा, कर्मचारियों की मांगों को वकील की तरह वे प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह के सामने पेश करेंगे।

कर्मचारियों की मांगों की वे पूरी वकालत करेंगे। चाहे इसके लिए उन्होंने सीएम साहब से जिरह भी क्यों न करना पड़ जाए। उनके ऐसा कहते ही पूरा हाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। मंत्री कश्यप का यह अंदाज वहां मौजूद कर्मचारियों को काफी पसंद आया। मंत्री कश्यप ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कर्मचारियों का बड़ा संगठन है जो कर्मचारियों के हितों के लिए काम कर रहा है। इस वजह से कर्मचारी उत्साह के साथ काम करते हैं। कर्मचारी सरकार का अहम हिस्सा है जो योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने कहा, संघ की उचित मांगों को वे सरकार के सामने रखने की कोशिश करेंगे। इन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

यादव फिर बने प्रांताध्यक्ष

अधिवेशन में पीआर यादव को दुबारा प्रांताध्यक्ष चुना गया। यादव ने संघ के क्रियाकलापों से अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री व बस्तर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष भारती गिरी समेत अन्य जिलों के पदाधिकारी व कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद थे।