Loading...
अभी-अभी:

विदिशाः निःशुल्क जल सेवा दे रहे बुजुर्गों को डीआरएम ने किया सम्मानित, पहनाई पुष्पों की माला

image

Nov 7, 2019

दीपेश साह - विदिशा पहुंचे पहली बार डीआरएम उदय बोरवणकर निःशुल्क जल सेवा दे रहे बुजुर्गों को देखते ही पुष्पों की माला पहना दी। आपको बता दें कि विदिशा में 36 वर्षों से लगातार आने जाने वाले यात्रियों को निःशुल्क पिलाते हैं पानी। हर बोगी पर जाकर यात्रियों को जल पिलाते हैं। 12 माह यह सेवा कार्य किया जाता है। इसमें कई बड़े पदों पर रहे ऐसे बुजुर्ग निःशुल्क पानी पिलाने का काम कर रहे हैं।

मुफ्त ठंडा जल सेवा 36 वर्षों से चलाई जा रही

खिलान सिंह रघुवंशी जो लगातार 11 वर्षों से पानी पिलाने की सेवा दे रहे हैं उन्होंने बताया कि मुफ्त ठंडा जल सेवा 36 वर्षों से चलाई जा रही है। 11 साल से मैं सदस्य हूं और मैं सेवा करता हूं। गाड़ी पर जाकर पानी पिलाते हैं। हमारे पास जो आता है उसको भी पानी पिलाते हैं। स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा करते हैं। उदय बोरवणकर डीआरएम भोपाल ने कहा कि अच्छा है, नेक काम कर रहे हैं। गर्मियों में बहुत ज्यादा जरूरत भी होती है। वैसे तो स्टेशन पर पानी की सुविधा बहुत है और अगर लोग उसमें हेल्प कर रहे हैं तो अच्छी बात है।