Loading...
अभी-अभी:

आनंद मंत्रालय की वेबसाइट का लोकार्पण, 14 से 21 जनवरी तक मनाया जायेगा आनंद उत्सव

image

Nov 8, 2016

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ नवगठित आनंद मंत्रालय की वेबसाइट (www.anandsansthanmp.in) का लोकार्पण किया। पूरे राज्य में 14 से 21 जनवरी 2017 तक आनंद उत्सव मनाया जायेगा। मार्च 2017 तक राज्य का हैप्पीनेस इंडेक्स बनाया जायेगा। राज्य केबिनेट की बैठक में आज आनंद मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आनंद मंत्रालय की भविष्य की गतिविधियों एवं कार्य-योजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट के लोकार्पण के बाद मंत्रियों से एक अभ्यास भी करवाया। डा. हैप्पीनेस के नाम से दुनिया में मशहूर प्रोफेसर इड डैनर द्वारा विकसित प्रसन्नता मापने की एक गतिविधि भी की गई। इस गतिविधि में पाँच प्रश्न है जिनके उत्तर देकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में संतुष्टि के स्तर को जान सकता है।

उल्लेखनीय है कि आनंद विभाग का गठन मुख्यमंत्री चौहान ने 6 अगस्त 2016 को किया था। आनंद विभाग के अंतर्गत राज्य आनंद संस्‍थान द्वारा प्रदेश में 14 जनवरी 2017 मकर संक्राति से 21 जनवरी 2017 तक आनंद उत्सव मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत प्रदेश में लगभग 10,000 स्थानों पर ग्राम पंचायत समूह स्तर पर सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बिना किसी प्रतियोगिता के केवल आनंद के लिए ये यह उत्सव स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा।