Loading...
अभी-अभी:

फर्जी मार्कशीट गिरोह, बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट, विभिन्न स्कूलों और थानों की सील जब्त

image

Feb 28, 2019

अज़हर शेख- इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाकर हेवी लाइसेंस बनाने वाले  गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरटीओ विभाग के अंदर एजेंट हैं, जो आरटीओ विभाग के अंदर ही सक्रिय रहते थे। पकडे गए आरोपियों से बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट विभिन स्कूलों की सील और विभिन थानों की उपयोग की गई सील जब्त की गई है। आरोपियों से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

आरटीओ के अंदर सक्रीय रहते थे आरोपी

तेजाजी नगर पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग आरटीओ के अंदर सक्रीय हैं। जो हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए मोटी रकम लेकर लाइसेंस बनवाते हैं। उन लोगों को ये अपना निशाना बनाते थे जिसके पास मार्कशीट नहीं होती थी। उनसे ज्यादा पैसे लेकर अपने दो साथियों की मदद से फर्जी मार्कशीट बनवाकर, लाइसेंस बनवा देते थे। पुलिस ने आरटीओ में काम करने वाले 6 एजेंटो को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में अर्पित विकास, नजीर और प्रेम सागर हैं। सबसे पहले तो ये लोग जिनके पास मार्कशीट नहीं होती थी उनको अपने जाल में लेकर फर्जी मार्कशीट बनवाने के लिए अपनी डील करते थे। फिर अपने दो साथी नासिर और भोला की मदद से फर्जी मार्कशीट बनवाते थे। पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है।