Loading...
अभी-अभी:

सागरः खाद की किल्लत के चलते किसानों ने किया चक्काजाम, पुलिस कर रही है लाठीचार्ज

image

Dec 3, 2019

विनोद आर्य - एमपी में खाद को लेकर किल्लत बनी हुई है। सागर जिले में लगातार किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। सागर जिले के गढाकोटा में तो पुलिस थाने से खाद बिकी। वहीं सागर के उपनगर मकरोनिया क्षेत्र में खाद न मिलने से परेशान किसानों ने चक्का जाम किया। किसानों ने सहकारी विपणन कार्यालय के बाहर नारेबाजी की, फिर सड़क पर चक्काजाम किया।  

कमलनाथ सरकार किसानों के मुद्दे पर असफल

किसानों ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ सागर के बाहर में खाद न मिलने के कारण से सैकड़ों किसानों ने सिविल लाइन रोड पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर नगर पुलिस  नगर पुलिस अधीक्षक अमृतादिवाकर मकरोनिया पुलिस पहुंची। प्रशासन की समझाइश के बाद किसान मानें। उधर विपणन अधिकारी प्रकाश परोहा खाद की किल्लत की बात को नकारते हुए नजर आये। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के गृहनगर गढाकोटा में पिछले हफ्ते किसानों की भीड़ के चलते गढाकोटा थाने में पुलिस के साये में खाद बंटी थी। उधर प्रदेश के पूर्व गृहमन्त्री भपेंद्र सिंह ने सागर में मीडिया से चर्चा में कहा कि पूरे प्रदेश में किसान खाद बिजली और राहत राशि को लेकर संकट में हैं। किसान खाद को लेकर लाईनों में लगे हैं। उन पर  लाठीचार्ज तक हो रहा है। कमलनाथ सरकार किसानों के मुद्दे पर असफल साबित हो रही है।