Mar 18, 2024
Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में सोमवार को मॉनिटरिंग के दौरान वन विभाग को एक और शावक नजर आया. इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सभी छह शावकों की एक साथ तस्वीरें ट्वीट कर दी.
Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है। आज निगरानी के दौरान वन विभाग को छठा शावक नजर आया. बता दें कि केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सभी 6 शावकों की तस्वीरें ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. वहीं कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अब 14 शावकों सहित 27 तेंदुए हैं।
अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा-गामिनी की विरासत जारी है! मज़ा का कोई अंत नहीं है: वह पाँच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! एक हफ्ते पहले यह खबर सामने आई थी की गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है. जिसके एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि की गई है कि चीता मां गामिनी ने पांच नहीं बल्कि छह शावकों को जन्म देकर पहली बार मां बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से भारत लाई गई मादा तेंदुए गामिनी ने 10 मार्च को कुनो नेशनल पार्क में 5 शावकों को जन्म दिया। पहले नामीबिया से लाई गई चीता ज्वाला ने भी 4 शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में शावकों की संख्या अब 13 हो गई है.
