Loading...
अभी-अभी:

पूर्व सीएम ने राहुल गांधी की यात्रा को बताया फेल, बोले- न्याय यात्रा ने भी कांग्रेस के साथ किया अन्याय

image

Mar 18, 2024

शिवराज सिंह चौहान लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं. उन्होंने फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो नीति यात्रा पर निशाना साधा.

MP POLITICS: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे जोश में नजर आ रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं. उन्होंने फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो नीति यात्रा पर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि न्याय यात्रा ने भी कांग्रेस के साथ अन्याय किया. वे जहां भी गए, कांग्रेस या तो हार गई या प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी।

कांग्रेस छोड़ो आंदोलन एक तीर्थयात्रा साबित हुआ

पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी जी ने एक और असफल यात्रा पूरी की. राहुल जी की दो यात्राएं हुईं. दोनों यात्राएं भारत जोड़ो, कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुईं और वहीं से कांग्रेस खत्म हो गई."

 

Report By:
Author
ASHI SHARMA