Loading...
अभी-अभी:

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के घर में जुड़े हैं फर्जी मतदाता : भाजपा नेता

image

Jun 7, 2018

कसरावद के पूर्व विधायक आत्माराम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव व विधायक सचिन यादव पर अपने घर की वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि विधायक सचिन यादव ने 4 दिन पूर्व आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा में भाजपा पर बीस हजार फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाया था जो सरासर गलत व बेबुनियाद है, भारतीय जनता पार्टी इस तरह के कार्य नहीं करती है बल्कि यह कार्य आरोप लगाने वाले कांग्रेस के नेता स्वयं करते हैंं।

पटेल ने बोरावा की मतदाता सूची भाग संख्या 154 दिखाते हुए आरोप लगाया कि अरुण यादव के परिवार गृह संख्या 52 में उनकी तीनों बहनों क्रमशः प्रमिला सुभाषचंद 46 वर्ष अलका सुभाष चंद्र 44 वर्ष व रिंकी सुभाष चंद्र 42 वर्ष के नाम मतदाता क्रमांक क्रमशः 279 280 व 281 पर दर्ज हैं जबकि उनका विवाह हुए 20 वर्षों से अधिक हो गया है ऐसे में उनके नाम बोरावा के मतदाता सूची में होना यह प्रमाणित करता है कि कांग्रेस नेताओं को आगामी चुनाव में अपनी संभावित हार होने की आशंका है जिसके चलते सरलतापूर्वक मतदाताओं के नाम अपने परिवार में जुड़वाए हैं और चोरी ना पकड़े जाएं इसलिए भाजपा पर आरोप लगा रहे है।

पटेल ने आगे कहा कि जब कांग्रेस के एक नेता की परिवार की मतदाता सूची में 3 फर्जी वोटर है तो पूरे विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं क परिवारों की मतदाता सूची में कितने फर्जी वोटर होंगे।