Loading...
अभी-अभी:

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद

image

Jul 23, 2019

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद का आज जन्मदिन हैं। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ। आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था और उन्होंने आजादी पाने के लिए हर हद तक जाना ठान लिया था। अपने संघर्ष के कारण चंद्रशेखर आजाद आज अमर हैं। आप सभी को बता दें कि गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन को अचानक बंद कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गए। आप जानते ही होंगे कि चंद्रशेखर सिर्फ 14 साल की उम्र में 1921 में गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ गए थे और तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और जब जज ने उनसे उनके पिता नाम पूछा तो जवाब में चंद्रशेखर ने अपना नाम आजाद और पिता का नाम स्वतंत्रता और पता जेल बताया। बस यहीं से चंद्रशेखर सीताराम तिवारी का नाम चंद्रशेखर आजाद पड़ गया था।

आजाद ने अपने जीवन में ये कसम खा रखी था कि वो कभी भी जिंदा पुलिस के हाथ नहीं आएंगे

कहा जाता है एक बार इलाहाबाद में पुलिस ने उन्हें घेर लिया और गोलियां दागनी शुरू कर दी और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। वहीं चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन में ये कसम खा रखी था कि वो कभी भी जिंदा पुलिस के हाथ नहीं आएंगे। इसलिए उन्होंने खुद को गोली मार ली थी। कहा जाता है जिस पार्क में उनका निधन हुआ था आजादी के बाद इलाहाबाद के उस पार्क का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद पार्क और मध्य प्रदेश के जिस गांव में वह रहे थे उसका धिमारपुरा नाम बदलकर आजादपुरा रख दिया गया था। कहते हैं आजाद का प्रारम्भिक जीवन आदिवासी इलाके में बीता। इस कारण से बचपन में आजाद ने भील बालकों के साथ खूब धनुष बाण चलाए और इस प्रकार उन्होंने निशानेबाजी का ज्ञान बचपन में ही ले लिया था। आज उनकी जयन्ती पर पूरा भारत उन्हें नमन करता है।