Loading...
अभी-अभी:

सतना: देश के दुश्मनों के लिए धन एकत्रित करने में लगे एक गिरोह की सतना में गिरफ्तारी

image

Aug 22, 2019

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर टेरर फंडिंग का मामला प्रकाश में आया है। पता चला है कि इस बार पुलिस ने देश के दुश्मनों के लिए धन एकत्रित करने में लगे एक गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए कुल 5 लोगों में से पूछताछ के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है, वहीं 2 संदिग्ध लोगों से पूछताछ अभी भी जारी है।

सतना से चला रहे थे कई प्रदेशों में अपना नेटवर्क

बताया जा रहा है कि ATS सुनील सिंह, बलराम सिंह और शुभम मिश्रा को गिरफ्तार करके सतना से अपने साथ भोपाल ले गई है। वहीं भारवेंद्र सिंह और प्रदीप कुशवाहा से अब भी पूछताछ जारी है। पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके सोहास के रहने वाले बलराम सिंह सहित पांच आरोपी सतना पुलिस की गिरफ्त में हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग सतना से बैठ कर कई प्रदेशों में अपना नेटवर्क चला रहे थे। सतना में गिरफ्तार किए गए ये सभी आरोपी भोपाल ATS के हवाले कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में बलराम सिंह 2017 में भी टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपियों के पास से स्मार्ट फोन, लैपटॉप और 17 पाकिस्तानी नम्बर बरामद हुए हैं। इन्हीं चीजों के जरिए ये लोग आतंकियों के फण्ड मैनेजर से बात करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छतरपुर और इलाहाबाद में भी टीम भेजी गई है।