Loading...
अभी-अभी:

घंटानाद आन्दोलन : उज्जैन में भाजपाईयों का हंगामा, कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव

image

Sep 12, 2019

अनिल बैरागी : मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के आठ माह के कामों को जूठा साबित करते हुए भाजपा कोई मौका हाथ से छोड़ना नहीं चाहती, जिसका ताजा उदाहरण उज्जैन में देखने को मिला। जहां प्रदेशव्यापी घंटानाद के स्वरूप उज्जैन में भी इस आन्दोलन का असर देखने को मिला। भाजपा ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए शहर के तरंगताल चौराहे पर एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय तक रैंली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया लेकिन बाकी इस आंदोलन के साथ ही चौंकाने वाली तस्वीरें भी नजर आई।

कार्यकर्ताओं का जमकर गुस्सा बरपा
जिसमें भाजपा सांसद अनिल फिरोदिया विधायक पारस जैन, महापौर मीना जोनवाल और महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान के उग्र तेवर नजर आए तो दूसरी ओर कार्यकर्ताओं का भी गुस्सा जमकर बरपा। कहीं पुलिस वाहनों पर चढ़कर आक्रोश जताया तो कहीं बैरिकेट्स को हटाने के साथ पुलिस से भिड़ गए जिसमें 3 कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई।

सभी ने सांकेतिक रूप दी गिरफ्तारी
हालांकि हंगामे के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के घेराव के बाद सभी ने सांकेतिक रूप से गिरफ्तारी दी, पुलिस ने गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर दशहरा मैदान में अस्थाई जेल ले जाकर बांड भर कर रिहा कर दिया।