Loading...
अभी-अभी:

शहर के अलग अलग स्थानों पर पाँच नदियों के जल से बनाए पर्यावरण हितेषी कुंड, लोगों द्वारा किया जा रहा गणेश विसर्जन

image

Sep 12, 2019

विकास सिंह सोलंकी : दस दिवसीय गणेश उत्सव के आखिरी दिन जहां पारम्परिक झांकियां शहर में शाम को निकाली जाएंगी। वहीं सुबह से ही गणेश विसर्जन की धूम भी शहर में देखने को मिली। विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर इस बार भी इन्दौर नगर निगम द्वारा शहर के अलग अलग स्थानों पर पर्यावरण हितेषी कुंड बनाए गए। वहीं लोगों की आस्था को देखते हुए इन पर्यावरण हितेषी कुंड में गंगा जमुना नर्मदा शिप्रा सहित पांच नदियों का जल डाला गया है। जिसमें भक्तों द्वारा गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया जा रहा है। गौरतब है कि इन्दौर नगर निगम द्वारा विगत पाँच वर्षों से पर्यावरण हितेषी कुंड बनाए जा रहे हो जिससे नदियों और तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन की जगह इन पर्यावरण हितैषी कुंड में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है।